बच्चे के दिमाग का विकास मां के गर्भ में ही शुरू हो जाता है। बच्चे का दिमाग तेज होने के कई कारण होते हैं,जो हमने आपको अपनी दुसरी पोस्ट में बताया है लेकिन आहार भी अपनी अहम भूमिका निभाता है। बच्चे के सही विकास के लिए शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स उचित मात्रा में मौजूद होने चाहिए। इनकी उचित मात्रा न होने का सीधा असर बच्चे की सेहत पर पड़ता है और बच्चे का दिमागी व शारीरिक विकास प्रभावित होता है। ऐसे में आप बच्चे को बचपन से ही सही डाइट देकर उनके दिमाग के विकास को बढ़ा सकते हैं अगर शुरू से ही नींव मजबूत होगी तो बच्चे का विकास अच्छे से हो पाएगा। हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा खेल कूद, पढ़ाई में सबसे आगे रहे। इसके लिए पेरेंट्स हर सम्भव प्रयास करते हैं। ताकि उनका बच्चा फर्स्ट आ सके। बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास दोनों अच्छे से हो तभी बच्चा आगे बढ़ पाएगा। इसलिए बच्चे के दिमाग को तेज करने के लिए उसके भोजन में ड्राय फ्रूट्स, दूध, दही, हरी सब्जियां आदि को शामिल करें। आपको बच्चे की इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत बनाने और दिमाग के सही विकास के लिए बच्चे की डाइट में ये चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए।
बच्चे के दिमाग तेज करने के लिए खिलाएं ये फूड्स
बच्चे का दिमाग तेज करने के लिए खिलाएं ये नट्स

बादाम
जब भी बात दिमाग की आती है, तो बादाम का जिक्र सबसे पहले होता है। बादाम में विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बादाम में पोटैशियम फास्फोरस ,मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन ई, ओमेगा 3-फैटी ऐसिड, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में आपकी मदद कर सकता है। बादाम में मौजूद राइबोफ्लेविन और एल-कार्निटाइन, दो ऐसे प्रमुख पोषक तत्व होते हैं जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। यह फाइबर में भरपूर आहार होता है, जिसके सेवन से आपका बच्चा दुरुस्त हो सकता है
बच्चे की उम्र के हिसाब से बच्चे को बादाम रात को भिगोकर सुबह नाश्ते में छिल कर इसमें आप मिस्री व मक्खन के साथ बच्चे को खिलाने से बच्चे का दिमाग और भी अधिक तेज होता है।
अखरोट
अखरोट ओमेगा -3 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत है, जो आपके बच्चे के मस्तिष्क के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा अखरोट में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और जिंक जैसे खनिज पाए जाते हैं। यह बच्चों के सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। अखरोट का स्वाद कई बच्चों को पसंद आता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड बच्चे की याद्दाश्त को बढ़ाने के साथ ही मस्तिष्क में आने वाली सूजन को कम करता है। इसके अलावा यह मस्तिष्क में एकत्रित अतिरिक्त प्रोटीन को हटाता है जिससे दिमाग की शक्ति में सुधार होता है
सूखेखुबानी
सूखे खुबानी डाइट्री फाइबर, पोटेशियम, तांबा, नियासिन, आयरन और विटामिन ई का काफी अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। इसके सेवन से बच्चों का विकास बेहतर तरीके से हो सकता है। यह बच्चों के ब्रेन को बूस्ट कर सकते हैं। साथ ही इससे बच्चों की इम्यून पावर भी बूस्ट हो सकती है
पिस्ता
पिस्ता विटामिन ए, सी, ई, थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, पैंटोथेनिक एसिड, पाइरिडोक्सिन और फोलेट जैसे जरूरी विटामिंस का अच्छा स्त्रोत होता है। प्रतिदिन इन विटामिंस के सेवन से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। यह आपके बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर कर सकता है।
काजू
काजू में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे हाई स्तर के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बच्चों की आंखों को सुरक्षित रखने में असरदार हो सकते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम बच्चों के मानसिक विकास के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा यह हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। बच्चे को ज्यादा मात्रा में काजू का सेवन न करने दें।
इन ड्राय फ्रूट के अलावा आप बच्चे को अंजीर, काजू, पंपकिन सीड्स भी खिला सकते है इन ड्राय फ्रूट में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। जिससे बच्चे के दिमाग को मजबूती मिलती है। अंजीर का रोजाना सेवन करने से Brain Structure ठीक रहता है और विकास होता हैं। अंजीर एंटीऑक्सिडेंट विटामिन और खनिजों से भरपूर व उपयुक्त फाइबर कैल्शियम और आयरन का समृद्ध स्रोत होता है
किसी भी ड्राय फ्रूट्स से बच्चे को एलर्जी है, तो बच्चे को डाक्टर से जांच कराएं व डाक्टर कि सलाह पर ही अन्य ड्राय फ्रूट्स का सेवन करने दें। मात्रा का अव्सय ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें : बच्चे का दिमाग कैसे तेज करें- अपनाएं ये आसान तरीके
बच्चे का दिमाग तेज करने के लिए खिलाएं ये मिल्क प्रोडक्ट्स

दूध
बच्चे का पहला सम्पूर्ण आहार मां का दूध होता है पहले बच्चे 2-3 साल तक सिर्फ दूध ही पीते थे। अगर आप बच्चे के दिमाग को तेज बनाना चाहते हैं तो उसे दूध जरूर दें। दूध में कैल्शियम और विटामिन्स पाए जाते हैं जो विकास में मदद करते हैं। दूध में फास्फोरस और विटामिन डी पाया जाता है, जो हड्डी, नाखूनों और दांत को हेल्दी रखता है।
दही
बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट में दूध से ज्यादा दही का योगदान होता है। अगर बच्चों को नियमित रूप से दही दिया जाए तो ब्रेन सेल्स फ्लेक्सिबल होते हैं, जिससे दिमाग को सिग्नल लेने और उस पर क्विक रिऐक्शन देने की क्षमता भी बढ़ ताजी है।
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो डाइजेशन के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपके ब्रेन को भी दुरुस्त रखते हैं। दही खाने से हैप्पी हार्मोन सेरोटोनिन का लेवल बढ़ता है, जिससे तनाव कम होता है। दही आयोडीन से भरपूर होता है और ब्रेन के विकास के लिए जरूरी है। आयोडीन से भरपूर होने के अलावा, दही में प्रोटीन, जिंक, विटामिन-बी और सेलेनियम भी होते हैं, जो ब्रेन हेल्थ के लिए जरूरी हैं। इसलिए अपने बच्चे को रोजाना दही जरूर खिलाएं।
पनीर
बच्चों के नाश्ते में पनीर जरूर शामिल करना चाहिए। पनीर में ओमेगा 3 भी पाया जाता है, जो दिमाग के विकास के लिए अच्छा है। इसके अलावा बच्चे को पनीर के कोफ्ते, पनीर के टोफू खिला सकते है।
मक्खन
फिजिकल हेल्थ के साथ ही मक्खन ब्रेन हेल्थ के लिए भी जरूरी होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कॉलेस्ट्रॉल ब्रेन और नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ में मक्खन हमारे शरीर व दिमाग को नैचरल लुब्रिकेशन देता है। बच्चे को ताजा मक्खन अवश्य खिलाएं। इससे उनके दिमाग को पोषण मिलता है।
गाय का घी
देसी गाय के घी में विटामिन्स बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। इससे शरीर को विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई और विटामिन-के मिलता है। गाय के घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो अखरोट सहित बहुत ही कम वेज फूड्स में सही मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इस खास और बेहद जरूरी न्यूट्रिशन की पूर्ति के लिए भी आपको गाय के घी का सेवन करना चाहिए। यह स्किन सेल्स, मसल्स और आर्टरीज को जरूरी मात्रा में नैचरल लुब्रिकेशन देता है। गाय का घी ऐंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है
यह भी पढ़ें : गर्मियों में बच्चों के लिए लाभदायक 7 नेचुरल पेय पदार्थ/जूस व फ्रुट्स
बच्चे का दिमाग तेज करने के लिए कौन- से फ्रुट्स खिलाएं ?

सेब – सेब खाने से एसिटिलकोलाइन नामक विशेष तरह का रसायन बनता है। यह रसायन मस्तिष्क की नसों में संदेश के आदान प्रदान में सहायक होता है। इसके साथ ही सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से मस्तिष्क को होने वाली क्षति से बचाते हैं। आप बच्चे को सेब कई तरह से खाने में दे सकते हैं। लेकिन बच्चे को सेब देने से पहले इसे साफ धो लें और इसका छिलका उतार लें
स्ट्रॉबरी और ब्लूबेरी: स्ट्रॉबरी और ब्लूबेरी दोनों ही बेरीज में एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो कि दिमाग की कार्य करने की क्षमता को बढ़ाता है। और बच्चों को यह बेहद पसंद आती है।
बच्चे का दिमाग तेज करने के लिए ये सब्जियां खिलाएं

जो सब्जियां गहरे रंग की होती हैं, वह एंटीऑक्सीडेंट्स का प्रमुख स्त्रोत मानी जाती है। एंटीऑक्सीडेट्स मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाने में सहायक होता है। मस्तिष्क के लिए फायदेमंद सब्जियों में शकरकंद, कद्दू और गाजर को शामिल किया जाता है। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक आदि में फोलेट मौजूद होता है जो बच्चे को डिमेंशिया की समस्या से दूर रखता है।तेज दिमाग के लिए पालक, केले, ब्रोकोली और अन्य पत्तेदार हरी सब्जियां सहायक होती हैं। कुछ अन्य सब्जियां जैसे टमाटर भी बेहतर हैं, यहां तक कि ब्लूबेरी, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी भी एंटीऑक्सिडेंट से भरे होते हैं, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
बच्चे का दिमाग तेज करने के लिए अंडे व मछली खिलाएं

अंडे
अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा इसमें कोलीन पाया जाता है जो हमारी याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है। इससे दिमाग की सेहत अच्छी रहती है। कोलीन ब्रेन डेवलपमेंट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो दिमाग में लम्बे समय तक जानकारी रखने वाली तंत्रिका तंत्र के मार्ग को बनाएं रखता है। इसलिए बच्चे को एक अंडा जरुर खिलाना चाहिए। इससे बच्चे को लम्बे समय तक याद रहेगा । उनकी यादाश्त तेज होगी।
मछली
मछली में बहुत अधिका मात्रा में विटामिन डी और ओमेगा 3 होता है। यह बच्चे की याद्दाश्त बढ़ाती है। इसमें बच्चे के दिमाग को विकसित करने के मिनरल्स पाएं जाते हैं।वसा से भरपूर मछली में भारी तादाद में विटामिन डी और ओमेगा-3 होता है जो कि दिमाग को भूलने की बीमारी से बचाता है। सारडाइन, साल्मन और टूना मछली में ये सबसे ज्यादा पाया जाता है।

